{"_id":"5bd9a736bdec22693d12151f","slug":"tractor-looted-by-killing-watchman-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई बेटों की शादी की हसरत...,चौकीदार की हत्याकर बदमाश लूट ले गए ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई बेटों की शादी की हसरत...,चौकीदार की हत्याकर बदमाश लूट ले गए ट्रैक्टर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र में चौकीदार की हत्याकर बदमाश ट्रैक्टर लूट ले गए। हत्या के पीछे उपकेंद्र की भूमि का विवाद सामने आया है। ठेकेदार के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव गुगौरा में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है। बुधवार को भवन पर लेंटर पड़ना था, जिसके सामान की रखवाली के लिए ठेकेदार मोहल्ला कोठा पार्चा निवासी अनुराग मिश्रा ने राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी नत्थूलाल (60) को चौकीदारी के लिए रखा था।
मंगलवार की रात नत्थूलाल उपकेंद्र परिसर में पड़े छप्पर के नीचे तख्त पर सोया था। बुधवार सुबह काम पर गए पकरा के राजमिस्त्री मनोज कुमार ने नत्थूलाल का शव तख्त पर देखा। उन्होंने जानकारी कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर नलकूप कालोनी, फतेहगढ़ निवासी रावेंद्र को दी। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने लिए। मौके पर पहुंची डाग स्क्वॉड की टीम ने छानबीन की। घटनास्थल पर मिले छेनी और हथौड़े में पुलिस को खून के निशान नहीं मिले हैं।

सिर के पिछले हिस्से में छेद जैसा था....
घटनास्थल का जायजा लेते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
चौकीदार की नाक व कान से खून बह रहा था। सिर के पिछले हिस्से में छेद जैसा था। आशंका है कि किसी ने सिर पर छेनी अथवा हथौड़ी मारकर हत्या की है। उपकेंद्र परिसर में खड़ा एक ट्रैक्टर गायब मिला है। अनुमान है कि लुटेरों ने पहचान लेने पर नत्थूलाल की हत्या कर दी। ट्रैक्टर चालक गांव बर्ना खुर्द निवासी सत्येंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे वह एक ट्रैक्टर लेकर यहां से गया था। चालक न होने से एक ट्रैक्टर यहां छोड़ गया था। ठेकेदार के भाई अभिषेक ने बताया कि उपकेंद्र निर्माण शुरू होने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने विवाद भी किया था। बाद में मामला शांत हो गया था।
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। स्वाट टीम को लगाया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ठेकेदार के भाई अभिषेक मिश्रा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत की भूमि पर उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है। इस भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए थे। भूमि को खाली कराने के बाद ही वहां उपकेंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। उसके बाद नजदीक की 60 बीघा भूमि पर 220 केवी उपकेंद्र के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उस भूमि पर भी लोग अवैध कब्जा किए हैं। उन लोगों को डर सता रहा है कि यदि 220 केवी उपकेंद्र के लिए यहां मंजूरी मिल गई तो उन्हें भूमि खाली करनी पड़ेगी।

तीन साल से कर रहा था चौकीदारी......
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड, नत्थूलाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खोजी कुत्ता घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उपकेंद्र परिसर में घुसकर सबसे पीछे साइड बनी बाउंड्रीवाल की तरफ भागा। इसके बाद वह बाहर निकलकर कुछ दूर तक खेतों में गया। आशंका है कि बदमाश या तो बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर आए या घटना को अंजाम देने के बाद बाउंड्रीवाल फांदकर भाग गए। नत्थूूलाल के पास खेत नहीं थे। उनके बेटे ब्रजेश, सत्यम व शिवम हैं। ब्रजेश व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेेटों की शादी अभी नहीं हुई है। सभी मेहनत मजदूूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। नत्थूलाल के घर गांव महदमपुर गढ़िया हत्या की सूचना पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। उनकी पत्नी विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सभी परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
तीन साल से कर रहा था चौकीदारी
नत्थू लाल पिछले तीन साल से ठेकेदार अनुराग मिश्रा के पास चौकीदारी करता था। छह माह पूर्व वह अपना मकान बनवाने के लिए नौकरी छोड़ कर चला गया था। करीब दस दिन पूर्व ही काम पर लौटा था। इससे पहले उसने मैनपुरी आदि स्थानों पर उपकेंद्रों के निर्माण के दौरान चौकीदारी की थी।