{"_id":"5be70143bdec22697e5399d2","slug":"tractor-collides-with-auto-taxi-death-of-youth-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में अकबरपुर माती रोड पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट ऑटो व ट्रैक्ट्रर की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो में सवार वार्ड नंबर 13 अशोक नगर निवासी हारून (30) व ऑटो चालक वार्ड नंबर 3 नयागंज अकबरपुर निवासी दीपक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हारून को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का उपचार जारी था।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। शव को मोर्चुरी में रखा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।