{"_id":"582ab19b4f1c1b56368fe8c6","slug":"tractor-and-bolero-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भर रहे ट्रेक्टर और बोलेरो में टक्कर, एक की मौत 9 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भर रहे ट्रेक्टर और बोलेरो में टक्कर, एक की मौत 9 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में अस्पताल लाए गए घायलों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में देर रात हाइवे पर एक ट्रैक्टर और बोलेरो कार के बीच भीषण भिड़त हुई। सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर आने जाने वाली गाड़ियों की कतारें लग गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लगा, जिससे घायलों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हुई।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात बौलेरे कार में सवार होकर राजनारायण दुबे(60), रोहित, अंजनी, नीरज प्रांशु, नीलकंठ, विकास, सुरेंद्र, शीलम व प्यारे लाल हाइवे से मुर्का की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक सामने आई एक ट्रेक्टर ट्रॉली से भीड़त हो गई।
हादसे के दौरान चांदमऊ निवासी राजनारायण दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अस्पताल लाए गए नीरज प्रांशू, नीलकंठ और प्यारे लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया बर गढ़ और मुर्का के बीच की है। मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।