फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tourism cannot grow under the shadow of bayonets: Singh

संगीनों के साए में पर्यटन नहीं बढ़ सकता : सिंह

Tue, 06 May 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tourism cannot grow under the shadow of bayonets: Singh
मर्चेट चैंबर सभागार मे आयोजित टाकशो मे भाग लेते लोग  - फोटो : संवाद
कानपुर। सरकार ने पहलगाम हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। सिंधु नदी का पानी रोकना धीरे फटने वाले परमाणु बम जैसा है, जिसमें आवाज नहीं है। सरकार ने तय कर लिया है कि उसे क्या करना है। 96 घंटे की कार्रवाई भी बहुत बड़ी हो सकती है। जिहाद और जिहादियों की मानसिकता को खत्म का समय आ गया है। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश कानपुर की ओर से चैंबर सभागार में इंटेलीजेंस इन एक्शन : इंडियास स्ट्रेटेजिक मनेउवर इन जियोपॉलिटिकल डायनामिक्स विषय पर आयोजित टॉक शो में यह बातें पूर्व सैन्य अफसरों ने कहीं।
विज्ञापन

पूर्व रॉ अधिकारी कर्नल आरएसएन सिंह ने कहा कि एक्शन हमेशा सेना का नहीं होता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह भ्रम है। पूरे देश को एकजुट होकर लड़ना होगा। कहा कि पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति अत्यंत जर्जर है। वह सीधे युद्ध लड़ने में सक्षम नहीं है। वह भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से हिंदुओं पर हमलाकर ‘एंटी-हिंदू’ वातावरण बनाने की कोशिश कर रहा है। भारत को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि यदि कोई ऐसी घटना करने की सोच रखे तो उसके मन में पहले ही इसके दुष्परिणाम बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि संगीनों के साए में पर्यटन नहीं बढ़ सकता है। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर चल रहा है।
विज्ञापन

कर्नल अजय के रैना ने कहा कि कश्मीर की समस्या को पूर्व में किसी ने समझा नहीं और न ही निर्णय लिए गए। इससे वहां आतंकवाद पनपा। पाकिस्तान में ऐसे तत्व हैं, जो भारत को खत्म करना चाहते हैं। पाकिस्तान ने अराजकता, आतंकवाद और रुकावट के अलावा कुछ नहीं दिया। पाकिस्तान ऐेसा क्यों करता है, उसकी मानसिकता, इतिहास पर टाॅक शो में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले चैंबर के अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया ने आयोजन के उद्देश्य और विषय की प्रासंगिकता की जानकारी दी। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ। यहां पर अजय कुमार सरावगी, महेंद्र मोदी, डॉ. आईएम रोहतगी, बीके लाहोटी, वर्षा सिंंहानिया, मुकुल टंडन, अनिल अग्रवाल, विजय पांडे, आशीष चौहान, स्वतंत्र सिंह, तरुण गर्ग, सुशील शर्मा, मनीष कटारिया आदि थे।

कानपुर। आदी अचिंत ने कहा कि नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी ने पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया। दरअसल नोटबंदी से इन देशों में बैठे आका नकली भारतीय नोटों की खेप नहीं ला पाए। इसके परिणाम सबके सामने हैं। कहा कि भारत बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ कठोर, लेकिन संतुलित नीतियां अपनाकर न केवल सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है। बल्कि, आंतरिक स्थिरता बनाए रखने में भी सफल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed