फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   toppers will be honoured by cm yogi today

खुशखबरी: टॉपरों को CM योगी देंगे एक-एक लाख, पैरेंट्स को भी करेंगे सम्मानित

Fri, 23 Jun 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
toppers will be honoured by cm yogi today
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास 147 मेधावियों पर मेहरबान होने जा रही है। सीएम योगी गुरुवार को छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपए और आईपैड देकर सम्मानित करेंगे। इस बाबत राजधानी लखनऊ के लोकभवन में सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। यह आयोजन इस मायने में खास होगा कि इसमें अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें शहर के 13 टॉपर शामिल हैं।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्र की मां को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पिता को पगड़ी पहनाई जाएगी। छात्र-छात्रा को पटुका (गले में डालने वाला एक वस्त्र) पहना कर आईपैड, एक-एक लाख रुपए और प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में 147 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इन मेधावियों ने अपने-अपने बोर्डों में टॉप टेन रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


इसमें 117 मेधावी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण हैं। इनमें हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 87 मेधावी हैं। वहीं सीबीएसई के बारहवीं पास 10 मेधावी होंगे। वहीं आईसीएसई के 11 और आईएससी के 9 मेधावी शामिल हैं। 9 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed