खुशखबरी: टॉपरों को CM योगी देंगे एक-एक लाख, पैरेंट्स को भी करेंगे सम्मानित
मेधावी छात्र-छात्र की मां को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पिता को पगड़ी पहनाई जाएगी। छात्र-छात्रा को पटुका (गले में डालने वाला एक वस्त्र) पहना कर आईपैड, एक-एक लाख रुपए और प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में 147 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इन मेधावियों ने अपने-अपने बोर्डों में टॉप टेन रैंक हासिल की है।
इसमें 117 मेधावी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण हैं। इनमें हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 87 मेधावी हैं। वहीं सीबीएसई के बारहवीं पास 10 मेधावी होंगे। वहीं आईसीएसई के 11 और आईएससी के 9 मेधावी शामिल हैं। 9 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी।