{"_id":"57c5d6714f1c1b0b4b2cc330","slug":"too-many-transfers-in-kanpur-create-problems-disrupt-the-functioning-of-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर से दिक्कत, कामकाज बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर से दिक्कत, कामकाज बाधित
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम कानपुर काैशल राज शर्मा
जिले में तैनात अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर से मतदाता सूची का रिवीजन बाधित हो सकता है। इससे चिंतित जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मंगलवार को लखनऊ गए। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से खाली पदों को भरने पर चर्चा की।
शासन ने पहले एडीएम भूमि अध्याप्ति आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का तबादला कर दिया। वह उप जिला निर्वाचन अधिकारी का काम देख रहे थे। उनकी जगह समीर को तैनाती दी गई है लेकिन उन्होंने कामकाज नहीं संभाला। इसी बीच एसडीएम सदर डीडी वर्मा और एसडीएम बिल्हौर आलोक कुमार का ट्रांसफर हो गया। एसडीएम स्तर के चार और अधिकारियों का तबादला हुआ है। एडीएम सिटी अविनाश सिंह का भी ट्रांसफर हो गया है। इस कारण मतदाता सूची के अपग्रेडेशन में दिक्कत आ सकती है। कानपुर नगर में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सबके रिटर्निंग आफिसर बनाए जाते हैं। बताते चलें कि मतदाता सूची के रिवीजन के लिए 15 सितंबर से आचार संहिता लगाई जा सकती है। इसके बाद ट्रांसफर, पोस्टिंग चुनाव आयोग की अनुमति से होगी। पहले आचार संहिता 1 सितंबर से लगनी थी।