{"_id":"61e5c80c55a0e71d7d632afe","slug":"tomato-loaded-loaderoverturned-near-visayakpur-driver-dies-akbarpur-news-knp675888360","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसायकपुर के पास टमाटर लदा लोडर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसायकपुर के पास टमाटर लदा लोडर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर पलटा पड़ा लोडर व फैले टमाटर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। विसायकपुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टमाटर लदा लोडर पलट गया। इससे जालौन जिले के रहने वाले लोडर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कालपी से टमाटर लादकर कानपुर जा रहे लोडर में विसायकपुर के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर चालक राम चबूतरा कालपी जिला जालौन निवासी रिजवान (35) दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
साथ में मौजूद बुआ के बेटे जालौन निवासी अतिकुद्दीन ने एनएचआई की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर निशांत पाठक ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई इमरान ने बताया कि रिजवान की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी गुलफ्सा, मां आइना व पिता अरमान अहमद का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।