फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   toll plaza

बैरियर में रोकेगए 152 मजदूर, दो को सांस लेने में तकलीफ

Mon, 04 May 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
toll plaza
बारा टोल प्लाजा पर प्रवासी मजदूरों को फल व बिस्कुट बांटते टोल कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में अलग-अलग बैरियर प्वाइंटों पर 152 मजदूरों को पुलिस ने रोका। महाराष्ट्र से वाहनों से लौट रहे 72 मजदूरों को सिकंदरा बैरियर में रोका गया। इनमें से दो मजदूरों को सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि, 70 क्वारंटीन किए गए। यह सभी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। बारा टोल प्लाजा पर एक ही ट्रक में सवार 80 लोगों को उतार कर जांच की गई। बाद इन्हें अलग-अलग वाहनों से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। सभी इंदौर (मध्य प्रदेश) से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

इंदौर की एक फैक्टरी में काम करने वाले 80 दिहाड़ी मजदूर एक ट्रक पर सवार होकर प्रयागराज अपने घर जा रहे थे। रविवार को बारा टोल प्लाजा पर पुलिस ने ट्रक को रोक कर मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों ने बताया कि वह लॉकडाउन के बाद इंदौर में फंस गए थे। मौका मिलते ही शनिवार को वहां से चले दिए थे।
विज्ञापन

टोल अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी को बिस्कुट व फल देकर नाश्ता कराया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए मजदूरों को अलग-अलग वाहनों से सभी को उनके घर भेज दिया। मजदूरों ने इंदौर में मेडिकल परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरा की अलग-अलग बैरियरों पर पुलिस ने 72 मजदूरों को रोका। एसडीएम ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद 70 को कस्बा के छत्रपति शिवाजी महराज डिग्री कालेज क्वारंटीन कराया। दो मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।
टोल की पेट्रोलिंग टीम कर रही मदद
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक पेट्रोलिंग कर जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार को मुंगीसापुर में काफी संख्या में हाइवे किनारे मजदूर बैठे थे। उन्हें खाना खिलाने के साथ अन्य मदद की गई। वहीं ,टोल से निकलने वाले जरूरतमंदों को भी राहत सामग्री दी जा रही है।

टोल प्लाजा पर खोली चार और लेन
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद 16 अप्रैल को टोल पर टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई थी। शुरुआत में आने-जाने की चार लेन खोली गई थी। अब वाहनों की संख्या बढ़ जाने से चार लेन और खोल दी गई हैं। फिलहाल एंबुलेंस लेन को जोड़कर नौ लेन चलने लगी हैं। वाहन चालकों को किसी भी लेन से निकल की छूट दी गई है। मनोज शर्मा, एजीएम, बारा टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed