फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today will be in kanpur the biggest commendable initiative by cm yogi adityanath

WHO की रिपोर्ट के बाद वर्ल्ड लेवल पर कानपुर की छवि सुधारेंगे CM योगी, आज करेंगे सबसे बड़ी सराहनीय पहल

Tue, 05 Jun 2018 11:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Today will be in kanpur the biggest commendable initiative by cm yogi adityanath
कानपुर में सीएम योगी
WHO की रिपोर्ट के बाद वर्ल्ड लेवल पर बदनाम हुए यूपी के कानपुर शहर की छवि सुधारने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे बड़ी पहल करने जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज शहर आगमन के दौरान आठ स्वच्छ एटीएम का उद्घाटन करेंगे। इसी के मद्देनजर सोमवार को आठ स्थलों पर स्वच्छ एटीएम लगाए गए।
विज्ञापन


कानपुर शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठ स्वच्छ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें से एक एटीएम सीएसजेएमयू सेमिनार हाल के गेट के पास रखवाया गया है। मंगलवार को सीएम इन स्वच्छ एटीएम का उद्घाटन करेंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अनुसार आठवें स्वच्छ एटीएम को लगाने के लिए बाद में स्थल चुना जाएगा। बाद में ऐसे ही 22 और एटीएम लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


ई-वॉलेट से मिलेंगे रुपये
 नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छ एटीएम में प्लास्टिक की खाली बोतल डालने पर एक रुपये और कांच की बोतल डालने पर दो रुपये मिलेंगे। सभी स्वच्छ एटीएम में एक-एक कर्मचारी रहेगा, जो वहां आने वाले लोगों को इस बारे में जानकारी देगा। वही कर्मचारी पहली बार वहां पहुंचने वालों के मोबाइल में ई-वॉलेट डाउनलोड कराएगा। इस एप को साधारण मोबाइल में भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने वाला जितनी खाली बोतलें स्वच्छ एटीएम में डालेंगे, उतने रुपये उनके ई-वॉलेट में आते जाएंगे, जिसका वह कभी भी उपयोग कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां लगे स्वच्छ एटीएम
-नानाराव पार्क गेट के पास
-बड़ा चौराहा पर जेड स्क्वायर के बाहर
-नवीन मार्केट
-मोतीझील परिसर
-किदवई नगर म्यूजिकल फाउंटेन के बाहर
-काकादेव में मानस पार्क के पास
-रावतपुर गुटैया क्रासिंग में नालंदा होटल के सामने
-फिलहाल सीएसजेएमयू ऑडीटोरियम के बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed