फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today upcatet Entrance Test

यूपी कैटेट आज ः लखनऊ में देना होगा एंट्रेंस टेस्ट

Fri, 15 May 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 15 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
today upcatet Entrance Test
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर सहित प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए शुक्रवार को यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2015 का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन बीएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, वानिकी, उद्यान और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिएएंट्रेंस टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

यह पहला मौका है, जब यूपी कैटेट के लिए कानपुर नगर को सेंटर नहीं बनाया गया है। यहां के स्टूडेंट्स को लखनऊ जाकर पेपर देना होगा। लखनऊ में सात सेंटर बनाए गए हैं, जिसके प्रभारी कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पीएन यादव हैं। एंट्रेंस टेस्ट को लेकर तमाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मीडिया प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि 16 मई को एमएससी एग्रीकल्चर, वानिकी, होम साइंस और एमबीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों और 17 मई को पीएचडी के एंट्रेंस टेस्ट होंगे। काउंसलिंग, रजिस्ट्रेशन, एडमिशन और कक्षा संचालन के शेड्यूल भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन



ये है काउंसलिंग, रजिस्ट्रेशन, एडमिशन का शेडयूल
बीएससी एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, होम साइंस, इंजीनियरिंग सहित अन्य पाठ्यक्रम
25 जून से 1 जुलाई: फर्स्ट फेज की काउंसलिंग।
4-6 जुलाई: सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन।
10-12 जुलाई:  सेकेंड फेज की काउंसलिंग।
14-15 जुलाई: सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन।

एमएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, एमबीए सहित अन्य पाठ्यक्रम
7-9 जुलाई: फर्स्ट फेज की काउंसलिंग।
13-14 जुलाई: सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन, एडमिशन होंगे।
17 जुलाई: सेकेंड फेज की काउंसलिंग।
20-21 जुलाई-सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन होंगे।
पीएचडी
27 जुलाई: फर्स्ट फेज की काउंसलिंग।
30 जुलाई: सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन होंगे।
1 अगस्त: सेकेंड फेज की काउंसलिंग।
4 अगस्त: सीट अलाटमेंट, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed