{"_id":"606637409fc6fc3e7929c986","slug":"today-the-traffic-system-will-be-changed-for-ganga-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : आज गंगा मेले पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : आज गंगा मेले पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Fri, 02 Apr 2021 10:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:27 AM IST
सार
- दोपहर दो बजे से मेले की समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंग पंचमी पर शुक्रवार को सरसैया घाट में लगने वाले गंगा मेले के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थी ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार दोपहर दो बजे से देररात मेला समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेघदूत तिराहे से कोई भी वाहन व्यायामशाला और वीआईपी रोड की तरफ नहीं जाएगा। वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा, कारसेट, एमजी कॉलेज होते हुए वीआईपी रोड की ओर जा सकेंगे। मॉल रोड पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
किला रोड पर आने वाले वाहन किला तिराहे से चारलेस चौराहा होते हुए मेघदूत, बड़ा चौराहा, कारसेट होते हुए जा सकेंगे। व्यायामशाला तिराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा और वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेगा। बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा व सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेगा। मधुवन तिराहे से कोई भी वाहन वीआईपी रोड की ओर नहीं जाएगा। यह सभी वाहन पुलिस ऑफिस रोड होते हुए कचहरी तिराहा, बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
वीआईपी रोड, तिलक नगर की ओर से आने वाले वाहन स्टॉक एक्सचेंज चौराहा (ग्रीनपार्क चौराहा) से एमजी कॉलेज होते हुए कारसेट, बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे। स्टॉक एक्सचेंज चौराहे से कोई भी वाहन डीएवी कॉलेज, सरसैया घाट की ओर नही जा सकेगा।