फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today team india comes at kanpur

आज कानपुर पहुंचेगी टीम इंडिया, स्पिनरों की बल्ले-बल्ले

Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
today team india comes at kanpur
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी शनिवार दोपहर बाद कानपुर पहुंचेगे। टीम के खिलाड़ी व अन्य स्टाफ अपनी-अपनी सुविधानुसार आएंगे। रविवार दोपहर बाद से टीम ग्रीनपार्क में नेट प्रैक्टिस शुरू करेगी। इसके लिए शनिवार को मैदान में पूरी तैयारी कर ली गई। ग्रीनपार्क में होने वाला यह ऐतिहासिक मैच बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकता है। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस स्लो पिच पर स्पिनरों का जादू चलेगा। ऐसे में साफ है कि बल्लेबाजों के लिए यह मैच मुसीबत बनेगा। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


मैच पर बारिश का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर को बारिश हो सकती है। इसके अलावा 21 व 22 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो पूरे टेस्ट मैच पर संकट मंडरा सकता है। पिच क्यूरेटर ने पहले ही पिच के स्लो होने की बात बता रखी है, अगर बारिश होती है तो पिच के खराब होने की आशंका अधिक हो जाएगी। 
विज्ञापन


सात साल बाद ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच
ग्रीन पार्क में सात साल बाद टेस्ट मैच होने जा रहा है। इसके पहले 2009 में आखिरी मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। 

पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी
वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम में शामिल सभी खिलाड़ी पहली बार ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच खेलेंगे। इसके पहले 2009 में यहां टेस्ट मैच खेला गया था, तब इनमें से कोई भी खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया
- विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्घिमान साहा (विकेट कीपर), मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, उमेश कुमार। टीम में आरक्षित खिलाड़ियों में अनिकेत चौधरी, प्रदीप सांगवान और कुलदीप यादव को रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed