{"_id":"58a0be794f1c1b5833d8465b","slug":"today-nagma-naresh-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यहां रहेगा नगमा और नरेश का जलवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यहां रहेगा नगमा और नरेश का जलवा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:29 AM IST
सार
- कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी और सपाइयों के बीच हुई ग्रामीण सीटों पर बैठक
- बिठूर, बिल्हौर में सांसद प्रमोद तिवारी की भी सभाएं कराने पर बनी सहमति
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद कांग्रेसियों को नगर ग्रामीण सीटों की सुध आई है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव को-आर्डिनेशन कमेटी ने कानपुर नगर ग्रामीण के सपाइयों और कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में स्टार प्रचारकों के साथ ग्रामीण सीटों का चुनाव उठाने पर सहमति बनी। घाटमपुर सीट पर प्रत्याशी की मांग पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को बुलाने के लिए सपाइयों और अभिनेत्री नगमा को बुलाने की जिम्मेदारी कांग्रेसियों को सौंपी गई।
कमेटी के जोनल अध्यक्ष पवन गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में नगर ग्रामीण की पांचों विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई। कल्यानपुर विधानसभा में दोनों पार्टियों का तालमेल बेहतर पाया गया। बिठूर विधानसभा के लिए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की भीतरगांव साढ़ एवं मंधना में सभा की मांग की गई। बिल्हौर विधानसभा के चौबेपुर और शिवराजपुर में भी तिवारी की सभा लगाने का प्रस्ताव हुआ।
बैठक में मंडल अध्यक्ष देवी तिवारी, जिला संयोजक कृपेश त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष महेंद्र यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस जयशंकर द्विवेदी, एडवोकेट नरेश त्रिपाठी, अमर पाल सिंह, राजेंद्र वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
महाराजपुर पर जताई गई चिंता
महाराजपुर विधानसभा के लिए बैठक में दोनों दलों के नेताओं की ओर से चिंता व्यक्त की गई। दोनों दलों के नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से यहां के लिए गठबंधन का प्रत्याशी तुरंत तय करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि अनिर्णय की स्थिति आस-पास के सारे चुनाव पर खराब प्रभाव डाल रही है।