फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today is the only opportunity for self-enumeration, from tomorrow the enumerators will reach every house.

Kanpur News: स्वगणना के लिए आज भर का मौका कल से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Today is the only opportunity for self-enumeration, from tomorrow the enumerators will reach every house.
कानपुर देहात। जनगणना-2027 के प्रथम चरण लिए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के अनुसार प्रगणक कल से घर-घर आएंगे। वहीं स्वगणना के लिए आज भर का मौका है। जिले में बुधवार दोपहर तक 28846 परिवारों ने स्वगणना की है।
विज्ञापन

जनगणना के प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना का विकल्प दिया गया है। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर आकर घरों, सुविधाओं व परिवार के सदस्यों की संख्या की जानकारी का ऑनलाइन फीड करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 3460 एचएलबी बनाए गए हैं। जिले की छह तहसीलों व तेरह 13 नगर निकायों में प्रगणकों को एचएलबी आवंटन के साथ ही पहचान पत्र देकर ड्यूटी सौंपी जा रही है। प्रगणकों को जनगणना किट भी दी गई है। अकबरपुर तहसील के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 539 एचएलबी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश प्रगणकों को एचएलबी आवंटित कर ड्यूटी लगा दी गई है। बुधवार को भी तहसील सभागार में प्रगणकों को ड्यूटी सौंपी गई। नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रगणकों को एचएलबी के अनुसार ड्यूटी दी गई है।

नोडल अधिकारी (जनगणना) वर्तिका गुप्ता ने बताया कि स्वगणना के अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक स्वगणना करने वाले परिवारों की संख्या 30 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
22 मई से जनगणना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आवंटित एचएलबी के अनुसार प्रगणक मकान सूचीकरण और परिवारों का ब्योरा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed