फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, for the first time Oxygen Express will come to Kanpur, supply to other districts also

सांसों की ट्रेन: आज पहली बार कानपुर आएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, अन्य जिलों को भी आपूर्ति

Sun, 09 May 2021 02:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 02:02 AM IST
सार

अब रेलवे के जरिये ऑक्सीजन सीधे यहां आएगी और यहीं से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच कानपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Today, for the first time Oxygen Express will come to Kanpur, supply to other districts also
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : PTI

विस्तार

शासन की ओर से कानपुर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब रेलवे के जरिये ऑक्सीजन सीधे यहां आएगी और यहीं से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच कानपुर पहुंचेगी। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित स्टील फैक्टरी से आ रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 20-20 टन के चार टैंकर होंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को सर्किट हाउस में यह जानकारी दी। अधिकारियों के साथ बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री ने कोरोना की रोकथाम और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर आने पर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिले में रोजाना ऑक्सीजन की जरूरत और आपूर्ति का विवरण पूछा। अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता अलग-अलग फर्मों के जरिये कराई जा रही है। इस दौरान महाना ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस की जानकारी दी। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि रविवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस जूही यार्ड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से विभिन्न टैंकर के जरिये अलग-अलग फर्मों और अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी आलोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, एडीएम आपूर्ति बसंत लाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल मौजूद रहे।

जल्द शुरू होंगे तीन नए ऑक्सीजन प्लांट
औद्योगिक विकास मंत्री ने अफसरों से शहर के अस्पतालों में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति पूछी। बताया गया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कांशीराम हॉस्पिटल व उर्सला में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे। उर्सला में पहले से लगे प्लांट का दो दिन में ट्रायल शुरू होगा। इसमें 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन होगा।

अगले दो सप्ताह में कांशीराम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन चालू हो जाएगा। यहां पर भी 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्राइडेंट कंपनी को ठेका दिया गया है। इसी तरह माह के अंत तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नया ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा। इससे ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में ये प्लांट कारगर साबित होंगे।

विधायक निधि से यहां लगेंगे प्लांट
विधायकों की निधि से उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त जेनरेटर प्लांट लगाया जाएगा। इसी तरह घाटमपुर और बिल्हौर के स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed