फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today bank will not take old notes

आज के बाद नहीं जमा होंगे पुराने नोट, फिर भी मिलेगा ये विकल्प

Fri, 30 Dec 2016 01:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
today bank will not take old notes
डेमो
आज के बाद बैंकों में पुराने नोट नहीं जमा होंगे। फिर भी 30 दिसंबर के बाद लोग पुराने नोटों को जमा नहीं कराने की वैध वजह बताकर रिजर्व बैंक काउंटरों से इन्हें 31 मार्च, 2017 तक बदल सकते हैं।
विज्ञापन

पुराने 500 और 1000 के नोटों को जमा कराने की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है। हालांकि नकदी संकट तथा एटीएम के बाहर कतारों को समाप्त होने में अभी कुछ समय और लगेगा क्योंकि नए नोटों की छपाई मांग की तुलना में काफी कम है। केंद्र सरकार एक सीमा से अधिक 500 और 1,000 के पुराने नोट रखने पर जुर्माना लगाने को अध्यादेश लाने की भी तैयारी कर रही है। सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी। हालांकि, बैंकों में स्थिति अब काफी सुधर गई है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे एटीएम हैं, जिनसे अभी भी पैसा नहीं निकल पा रहा हैं। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। वहीं इस अवधि में रिजर्व बैंक ने एक के बाद एक नए सर्कुलर जारी किए जिससे असमंजस और बढ़ा। हालांकि सरकार ने नकदी निकासी की सीमा 24,000 रुपये सप्ताह तय की है, लेकिन नकदी की कमी की वजह से बैंक ग्राहकों को इससे कम नकदी उपलब्ध करा रहे थे। बैंकरों का मानना है कि बैंकों और एटीएम से नकदी निकासी पर अंकुश 30 दिसंबर के बाद भी जारी रहेगा। नोट बंदी के 51वें दिन बैंको में कही छिटपुट भीड़ तो कहीं सन्नाटा देखने को मिला। डाकघर में तो कर्मचारी कार्यालय का कामकाज निपटाते देखे गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed