{"_id":"5e97600c8ebc3e72c22b2663","slug":"to-prevent-corona-do-not-on-ac-ramadevi-news-knp5554248152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-एयर कंडीशनर को बंद रखें, कूलर चलाएं, कोरोना को भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-एयर कंडीशनर को बंद रखें, कूलर चलाएं, कोरोना को भगाएं
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना के कम्युनिटी स्प्रैड चक्र को रोके रखने के लिए जरूरी है कि लोग घरों के एयर कंडीशन (एसी) बंद रखें और कूलर चलाएं। एसी चलाने में घर के अंदर एयर एक्सचेंज नहीं हो पाता और हवा एक ही जगह घूमा करती है। ऐसे में घर के माहौल में कोरोना वायरस का संक्रमण बना रह सकता है। कूलर चलाने पर हवा आरपार निकल जाती है जिससे संक्रमण भी साफ हो जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए गर्मी में कूलर चलाने की ही अपील की है।
माना जा रहा है कि कोरोना का फैलाव चार मीटर तक हवा में तीन-चार घंटे तक बना रहता है। अगर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छींक दिया तो वहां संक्रमण होने का खतरा चार घंटे तक बना रहता है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और कोरोना के इलाज में जुटे चिकित्सा विज्ञानियों ने बराबर एयर एक्सचेंज करने की भी सलाह दी है। गर्मी आ गई हैं लोग घरों में एसी और कूलर चला रहे हैं। ऐसे में विज्ञानियों ने एसी बंद रखने के लिए कहा है। उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि एसी से घर की हवा बाहर नहीं निकल पाती। इससे संक्रमण घर में ही रह जाता है। कूलर से बाहर से हवा आती है दूसरे तरफ से निकल जाती है। घरों में वेंटीलेशन रखना जरूरी है।
वहीं, हैलट के कोरोना नोडल अफसर और चेेस्ट फिजिशियन डॉ. अवधेश कुमार का कहना है कि अभी इतनी गर्मी नहीं है इसलिए पंखे से काम चलाएं। नमी होने से वायरस अधिक पनपते हैं। एसी तो कतई न चलाएं। ठंडक वाले देशों में वायरस अधिक घातक हो गया है। अगर बहुत गर्मी हो तो कूलर चला सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी मेडिकल इमरजेंसी विशेषज्ञ और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि घरों और अस्पतालों के सभी स्थानों पर एयर एक्सचेंज किया जाना भी जरूरी है। कोरोना वायरस हवा में बना रहता है। अगर कोई रोगी छींक कर जाता है तो वायरस माहौल में बना रहेगा। इससे बाद में आने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। कूलर में हवा एक तरफ से आती है और दूसरी तरफ निकल जाती है। इससे एयर एक्सचेंज हो जाता है।