फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To get justice for the rape victim in Kanpur, Nirbhaya's lawyer put the side in the court

Kanpur: 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला, निर्भया की वकील रहीं अधिवक्ता सीमा ने कोर्ट में रखा पक्ष

Fri, 14 Oct 2022 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Oct 2022 01:07 PM IST
सार

कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से 21 सितंबर 2021 की शाम काकादेव निवासी 19 वर्षीय युवती की गिरने से मौत हो गई थी। पीड़िता के परिजनों को इंसाफ दिलाने निर्भया की वकील रहीं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा ने कानपुर आकर कोर्ट में पक्ष रखा।

विज्ञापन
To get justice for the rape victim in Kanpur, Nirbhaya's lawyer put the side in the court
अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने निर्भया केस में वकील रहीं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कानपुर आकर कोर्ट में पीड़िता की ओर से पक्ष रखा। उनका कहना था कि घटना के एक साल बाद भी आरोपी पर कोर्ट में आरोप तय नहीं हो सके हैं। बचाव पक्ष कानूनी पेंचीदगी का फायदा उठाकर बार-बार अर्जी देकर मामले को लटकाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता के परिजन कोर्ट के चक्कर काटते-काटते थक जाएं और पैरवी करना बंद कर दें जिससे केस कमजोर हो जाए और आरोपी को लाभ मिले इसलिए पीड़िता के परिजनों पर मानसिक दबाव मनाने के उद्देश्य से यह दांव पेंच खेले जा रहे हैं। आरोप तय होने की जानकारी पर मैं दिल्ली से कानपुर आई थी लेकिन आज भी आरोप तय नहीं हो सके। कोर्ट ने एक नवंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
Trending Videos

अगली तारीख पर अभियोजन प्रपत्रों को उपलब्ध कराकर आरोप तय करने के लिए तिथि निर्धारित कराने की कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मुकदमे के जल्द निस्तारण के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी डाली जाएगी। नारामऊ स्थित मॉडल डेयरी के मालिक प्रतीक वैश्य के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट के दसवीं मंजिल स्थित फ्लैट से 21 सितंबर 2021 की शाम काकादेव निवासी 19 वर्षीय युवती की गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

प्रतीक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के मामले में चार्जशीट कोर्ट भेजी जा चुकी है। पीड़िता के अधिवक्ता सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुकदमे में आरोप तय होने थे लेकिन प्रतीक की ओर से उसे अभियोजन प्रपत्र न दिए जाने की बात कही गई थी। इसके लिए उसकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने प्रपत्र देने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा का कोर्ट में तर्क था कि अभियोजन की ओर से उन्हें संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पिछली तारीख में 3 पेन ड्राइव दी गई थीं जिसमें से एक खाली निकली। व्हाट्सएप चैट का डाटा भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जब तक संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नहीं दिए जाते तब तक आरोप तय नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed