फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To become a Voter Online application from today

वोटर बनने के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 11 Sep 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
To become a Voter Online application from today
डेमो
नवंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव में वोटर बनने के लिए सोमवार से 25 सितंबर तक घर बैठे ऑनलाइन (secup.nic.in) आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर बनने के लिए फार्म भी भरकर कलक्ट्रेट में जमा कर सकते हैं। फार्म पुराने कलक्ट्रेट भवन में उपभोक्ता फोरम के पास स्थित दफ्तर से मिलेंगे। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) भी सोमवार से तीन अक्तूबर तक घर-घर पहुंचकर गणना और सर्वे करेंगे। इन्हें आधार और मोबाइल नंबर अपडेट करा दें तो चुनाव से संबंधित सारी जानकारी आपको मोबाइल पर ही मिलने लगेगी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निकायवार, वार्डवार, मतदान स्थलवार बीएलओ, पर्यवेक्षकों और सेक्टर ऑफिसरों की नियुक्ति हो गई है। 11 सितंबर से तीन अक्तूबर तक घर-घर जाकर ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जाएगी। चार से आठ अक्तूबर तक वोटर लिस्ट की फीडिंग होगी। नौ से 15 अक्तूबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। 16 से 17 अक्तूबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 18 अक्तूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि एंड्रायड फोन पर कोई भी क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड से स्कैन कर आयोग का एप डाउनलोड कर सकता है। इस एप पर भी निकाय चुनाव से संबंधित सारी जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed