{"_id":"68e430ec2a1e8514520d4089","slug":"to-address-complaints-kesco-conducted-inspections-with-nine-check-meters-kanpur-news-c-362-1-ka11006-132753-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिकायतों के निस्तारण के लिए केस्को ने नौ चेक मीटर से कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिकायतों के निस्तारण के लिए केस्को ने नौ चेक मीटर से कराई जांच
विज्ञापन
कानपुर। केस्को ने उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच के लिए नौ स्मार्ट मीटरों को चेक मीटर लगाकर जांचा। एक माह में बिजली खपत की रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक की अपेक्षा पांच स्मार्ट मीटरों में एक से तीन यूनिट तक ज्यादा बिजली की खपत मिली।
फजलगंज के जगजीवन और इंद्रपाल के घर लगे स्मार्ट मीटरों ने एक महीने में सामान्य चेक मीटरों से एक-एक यूनिट अधिक यूनिट प्रदर्शित की। वहीं हंसपुरम गांव के विनय कुमार सिंह और फजलगंज रेलवे लाइन निवासी भोला के घर लगे स्मार्ट मीटरों ने दो यूनिट अधिक, फजलगंज के जनार्दन के आवास पर तीन यूनिट की अधिक खपत मिली।
गड़रियन पुरवा के राम जीयावन, हंसपुरम गांव के लवकुश वर्मा, आवास विकास हंसपुरम की लक्ष्मी शुक्ला के स्मार्ट मीटर और समान्य चेक मीटर में महीने भर में बराबर बिजली यूनिट का खर्च मिला।
विज्ञापन
वहीं फजलगंज की शाहीन परवीन के स्मार्ट मीटर में सात यूनिट कम बिजली खर्च हुई। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि महीने भर खर्च कुल यूनिट का 0.5 प्रतिशत तक कम या अधिक का अंतर मान्य है।