फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tithi food thali will be played again in government schools

Kanpur News: सरकारी स्कूलों में फिर बजेगी तिथि भोजन की थाली

Mon, 17 Nov 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tithi food thali will be played again in government schools
कानपुर। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ ने अप्रैल से अक्तूबर तक जनपद के किसी भी विद्यालय में तिथि भोजन आयोजित न होने पर नाराजगी जताई है। तिथि भोजन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों और विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि तिथि भोजन कार्यक्रम को विद्यालय परिसर में ही संचालित करने, बाहर का भोजन न परोसने, छात्रों को विद्यालय से बाहर भोजन के लिए न भेजा जाए। तले भोजन, जंक फूड, मिठाई और डेयरी पदार्थों पर प्रतिबंध है। साथ ही जो व्यक्ति यह आयोजन कर रहा है, वह फल, मेवे, स्टेशनरी, बैग आदि का वितरण कर सकता है। उपलब्ध कराई गई सामग्री, सहायता व धनराशि का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में चिक्की, गजक, बाजरे के लड्डू या भुना चना भी वितरित किए जा सकते हैं। बता दें कि तिथि भोजन कार्यक्रम में लोग जन्मदिन, वर्षगांठ, त्योहार या अन्य विशेष अवसरों पर बच्चों को भोजन कराकर या आवश्यक वस्तुएं दान करके जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed