फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tire trader died due to collision with Bolero on the highway, family members said  hit intentionally, murder a

Chitrakoot: हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से टायर व्यापारी की मौत, परिजन बोले- जानबूझकर ठोका...हत्या का आरोप

Fri, 09 Feb 2024 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

Chitrakoot News: प्रयागराज मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से टायर व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को गाड़ी समेत स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मामले की पोस्टमार्टम के बाद जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Tire trader died due to collision with Bolero on the highway, family members said  hit intentionally, murder a
घटना के बाद गमगीन खड़े नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार टायर व्यापारी छिटककर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की लापरवाही को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खासा आक्रोश रहा।

विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम को शहर के बस स्टैंड के पास के निवासी टायर व्यापारी सुरेंद्र जायसवाल (50) प्रतिदिन की तरह पिपरावल पुल के पास की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही शहर के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रयागराज मार्ग पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सुरेंद्र का हेलमेट छिटक गया और वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

यह देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस सूचना के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल से बोलेरो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता समेत कइॡ्ई जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक की ही गलती बताई और पुलिस से उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। व्यापारी की मौत की जानकारी पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र हैं। उसकी पत्नी घटना की जानकारी के बाद बदहवास हो गई। रिश्तेदार उसे ढांढ़स बंधाते रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जानबूझकर मारी टक्कर, हत्या का आरोप
टायर व्यापारी की मौत मामले में रात को नया मोड़ आ गया। मृतक व्यापारी के परिजनों ने बोलेरो चालक पर जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई राजू जायसवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बोलेरो चालक स्थानीय निवासी है। उससे कुछ दिन पूर्व उसके भाई सुरेंद्र से टायर के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर चालक ने उसे गाली देकर धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इसी के चलते बोलेरो चालक ने उसके भाई को जानबूझकर टक्कर मारी है। इसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मामले की पोस्टमार्टम के बाद जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed