{"_id":"679bbc65265ee10dd5016973","slug":"tire-of-bolero-returning-from-prayagraj-burst-nine-devotees-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-120963-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रयागराज से लौट रही बोलेरो का टायर फटा, नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रयागराज से लौट रही बोलेरो का टायर फटा, नौ श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
बकेवर में कानपुर आगरा सिक्सलेन हाईवे घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : बकेवर में कानपुर आगरा सिक्सलेन हाईवे घटना के बाद लगी भीड़।
बकेवर। कस्बा स्थित कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर गुरुवार शाम सुनवर्षा रजवाहा पर एक बोलेरो कार का टायर फट गया। कार बाइक सवार को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। बोलेरो सवार आठ श्रृद्धालु व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी लोग राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं, जो प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस राजस्थान जा रहे थे। आसपास के लोगों व राहगीरों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बोलेरो में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल लिया और 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील निवासी जेठाराम, मां रूपा देवी, बहन पुष्पा देवी, भांजी जशोदा व भांजे बन्ने के अलावा अपने परिचित नेमाराम, दौलतराम, चालक दिनेश कुमार व बन्नी देवी के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करके लौट रहे थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही उनकी कार बकेवर थाना क्षेत्र में सिक्सलेन हाईवे पर सुनवर्षा रजवाहा पर पहुंची। तभी अचानक कार का अगला टायर फट गया। टायर फटने से कार असंतुलित होकर आगे जा रही बाइक में टक्कर मारती हुई हाईवे के किनारे आठ फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। टक्कर से बाइक सवार डिलेवरी ब्वाय बलराम सिंह उर्फ सीपू निवासी ग्राम नगला हरी गौतमपुरा थाना बकेवर व कार सवार आठ श्रृद्धालु घायल हो गए। पास मौजूद ढाबा व पेट्रोल पंप के कर्मचाारियों ने दौड़कर बोलेरे में फंसे श्रृद्धालुओं को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।
बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल में अचानक नौ घायलों के पहुंचने से खलबली मच गई। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मात्र तीन बेड होने पर घायलों को आसपास अस्पताल में रखी बैंचों लिटाया गया। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हो सका। इमरजेंसी के दूसरे कक्ष में तीन बेड और पड़े थे पर वह बुरी हालत में थे। इससे उन पर मरीज को शिफ्ट नहीं किया जा सकता था। मौके पर मौजूद ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने स्टाफ नर्स व बार्ड ब्वाय के साथ घायलों का उपचार शुरू किया। घायलों की संख्या अधिक होने की सूचना मिलने पर ईएमओ सतेंद्र साहू के साथ दो अन्य स्टाफ नर्स को भी तुरंत आवास से अस्पताल बुलाया गया और घायलों का उपचार शुरू किया गया।