फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   timings of flights to Delhi, Mumbai changed from March 28, summer schedule will be effective till October 30

दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटों का समय 28 मार्च से बदला, 30 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा समर शेड्यूल

Wed, 24 Mar 2021 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
timings of flights to Delhi, Mumbai changed from March 28, summer schedule will be effective till October 30
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
कानपुर से मुंबई और नई दिल्ली के बीच चल रहीं फ्लाइटों का समय बदला गया है। दोनों फ्लाइटों का नया समर शेड्यूल 28 मार्च से 30 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। इसे भारतीय विमान प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग जैसी तमाम सुविधाएं न होने व कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान रखकर शेड्यूल बनाया गया है। 
विज्ञापन


28 से नहीं शुरू होंगी कोलकाता, अहमदाबाद की फ्लाइटें
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के मद्देनजर 28 मार्च से कानपुर से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए प्रस्तावित फ्लाइटों को न चलाने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद की फ्लाइट पिछले करीब डेढ़ माह से निरस्त है, वहीं कोलकाता की फ्लाइट का संचालन दो साल से नहीं हो रहा है। दोनों का संचालन 28 मार्च से शुरू होना था। 
विज्ञापन


दिल्ली फ्लाइट
नई दिल्ली से उड़ान सुबह 10:20 बजे
कानपुर पहुंचेगी सुबह 11: 45 बजे
कानपुर से उड़ेगी दोपहर 12:05 बजे
दिल्ली पहुंचेगी दोपहर 1:25 बजे
नोट- अभी यह फ्लाइट 12.50 बजे कानपुर आकर 13.15 बजे दिल्ली को उड़ान भरती है। 
 
मुंबई फ्लाइट
मुंबई से उड़ेगी सुबह 11:45 बजे
कानपुर पहुंचेगी दोपहर 2:00 बजे
कानपुर से उड़ेगी दोपहर 2:30 बजे
मुंबई पहुंचेगी  शाम 4:50 बजे
नोट- यह फ्लाइट अभी 14:25 बजे आकर 14.55 बजे मुंबई को उड़ान भरती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed