फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Time passed, safety audit of 21 government secondary schools not done

Kanpur News: समय बीता, 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का नहीं हुआ सेफ्टी ऑडिट

Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Time passed, safety audit of 21 government secondary schools not done
कानपुर। समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ है। जांच के लिए अधिकृत कार्यदायी संस्था की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। संस्था को 31 जुलाई तक ऑडिट पूरा करना था। जिले में 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 35 मानक पूरे हैं या नहीं इसे जांचने के लिए डीएम कार्यालय स्तर से उप्र जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को कार्यदायी एजेंसी नामित किया गया था। डीआईओएस कार्यालय से चार बार स्मरण पत्र जारी होने के बाद भी एजेंसी ने अब तक इस्टीमेट रिपोर्ट नहीं सौंपी है। कई बार पत्र लिखने के बाद भी मामला जस का तस है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed