फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tiger hunted the bull, it was hiding in the bushes, the forest department rescued it and drove it into the saf

Banda: बाघ ने किया बैल का शिकार, झाड़ियों में बैठा था छिपकर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में खदेड़ा

Sat, 13 Apr 2024 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

Banda News: क्षेत्र संचालक ने बताया की डोभा ग्राम में बाघ के हटने तक विद्युत व्यवस्था को बंद कराया गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को समझाकर खेतों से दूर किया गया। इतना ही नहीं बाघ को सुविधाजनक मार्ग देने के लिए खेतों में से तार की बाड़ को भी हटाया गया।

विज्ञापन
tiger hunted the bull, it was hiding in the bushes, the forest department rescued it and drove it into the saf
बैल का शिकार करने वाला बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में करतल गांव के निकट बैल का शिकार करने वाले बाघ को सुरक्षित जंगल भेजा गया है। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का एक नर बाघ गुरुवार को बफर क्षेत्र के ग्राम डोभा के निकट स्थित खेत में घुस आया था। यहां एक बैल का शिकार करने के बाद पास के नाले में झाड़ियां के नीचे छुपाकर बैठ गया। गांव के निकट खेत में बाघ के आने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मामले की जानकारी पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों की मदद से बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम डोभा से लगे हुए खेतों में एक बाघ द्वारा बैल का शिकार किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस बल की मदद से ग्रामीणों को हटाया
मामले की जानकारी संबंधित बीट गार्ड द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की भीड़ को सुरक्षा के लिए हटाकर किल और बाघ की लोकेशन ली। इसके बाद नाले में झाड़ियां के नीचे बाघ बैठा देखा गया। क्षेत्र संचालक द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित वन अमले को आवश्यक निर्देश देते दिए गए। मौके से ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस चौकी बरछा से पुलिस बल की मदद ली गई।

बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर खदेडा
क्षेत्र संचालक ने बताया की डोभा ग्राम में बाघ के हटने तक विद्युत व्यवस्था को बंद कराया गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को समझाकर खेतों से दूर किया गया। इतना ही नहीं बाघ को सुविधाजनक मार्ग देने के लिए खेतों में से तार की बाड़ को भी हटाया गया। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रशिक्षित हाथियों की सहायता से उपसंचालक और वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में बाघ को जंगल की ओर सुरक्षित खदेड दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed