फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tickets will be sent by courier from Kanpur

कानपुर से बाहर कुरियर से भेजे जाएंगे टिकट

Fri, 06 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tickets will be sent by courier from Kanpur
ipl - फोटो : pti
कानपुर। शासन और जिला प्रशासन ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में आईपीएल मैच के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। एमओयू की शर्तों के मुताबिक एक सप्ताह में दो मैचों के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) प्रदेश सरकार को 50 लाख रुपये का भुगतान कर देगी। शहर के बाहर के टिकट कुरियर के जरिए भेजे जाएंगे। यूपीसीए के सूत्रों ने बताया कि गुजरात लायंस के कई प्रतिनिधि शहर आ चुके हैं। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तारीख तय हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्टेडियम का निरीक्षण करने आईं प्रमुख सचिव (खेल) अनिता भटनागर जैन ने नई प्लेयर्स पैवेलियन का निर्माण न शुरू होने पर नाराजगी जताते हुए आवास विकास परिषद के अफसरों से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। नई पैवेलियन का निर्माण कार्य 30 सितंबर को पूरा होना था। पत्रकारों से वार्ता में प्रमुख सचिव ने बताया कि पहली बार हो रहे आईपीएल मैचों के लिए स्टेडियम तैयार है। फ्लड लाइट भी ठीक हैैं। मैच के दौरान फ्लड लाइट लगाने वाली कंपनी के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे। मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। टिकट कलेक्शन के स्थानीय सेंटर बनेंगे।
विज्ञापन

नई पैवेलियन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाए तो भविष्य में अन्य मैचों के लिए तैयारी की जा सकेगी। कुछ जगहों पर फायर संबंधी आकस्मिक द्वार भी बनाए जाएंगे। कई जगह बिजली के सबमीटर भी लगने हैं। उन्होंने ग्रीनपार्क में डायरेक्टर पैवेलियन निर्माण में विलंब पर निर्माण एजेंसी पर कोई कार्रवाई न होने के प्रश्न को पुराना बताकर टाल दिया। इससे पहले प्रमुख सचिव ने पैवेलियन के निर्माण स्थल के अलावा पूरे स्टेडियम का निरीक्षण किया। बाद में डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर और यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसीएम योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल चेयरमैन के साथ बैठक कल
प्रमुख सचिव ने बताया कि मैच संबंधी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ लखनऊ में बैठक होनी है। 
कमला क्लब में भी अभ्यास करेगी एक टीम
आईपीएल टीमें गुजरात लायंस, कोलकाता नाइटराइडर्स 17 मई को शहर पहुंच जाएंगी। 18 मई को मुंबई इंडियंस भी आ जाएगी। ऐसे में एक दिन में तीनों टीमें शहर में होंगी। दो टीम ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी, एक कमला क्लब में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed