{"_id":"63c264c433d2fb721702572d","slug":"thug-nigerian-used-to-deposit-the-amount-of-fraud-in-the-bank-of-africa-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ठगी की रकम अफ्रीका के बैंक में जमा करता था नाइजीरियन, व्यापार वीजा लेकर भारत आकर करता था पत्थर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ठगी की रकम अफ्रीका के बैंक में जमा करता था नाइजीरियन, व्यापार वीजा लेकर भारत आकर करता था पत्थर का काम
Sat, 14 Jan 2023 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरियन ठग और साथी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 12 लाख की साइबर ठगी में तीन दिन पहले जेल भेजे गए नाइजीरियन नागरिक अर्नेस्ट संडे चार साल पहले मोरा व्यापार वीजा लेकर भारत आया था। वह दिल्ली के संतगढ़ में पत्नी संग रहकर पत्थर का काम करता था। लॉक डाउन में व्यापार चौपट होने पर उसने साइबर ठगी के लिए गैंग बनाया।
वह ठगी के रुपयों को अफ्रीका के बैंक में जमा करता था। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। क्राइम ब्रांच जल्द ही केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से दूतावास से संपर्क करने की तैयारी में है। 30 मई को अर्नेस्ट ने साथियों संग मिलकर रावतपुर निवासी प्रदीप कटियार को गिफ्ट भेजने के नाम पर 12 लाख 47 हजार रुपये ठग लिए थे।
पुलिस ने उसके साथ टीटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों से बिठूर थाने में पूछताछ की। अर्नेस्ट ने पुलिस को बताया कि दो साल में उसके गैंग ने 50 से अधिक लोगों से करोड़ोें की ठगी की है। वह ठगी की रकम अफ्रीका के बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर करता था। उसकी पत्नी दिल्ली के एक होटल में काम करती है।

ठगी के रुपयों को विदेशी बैंक में भेजे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क कर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।- आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी