फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Throat started drying due to hot sun, water coolers are not working

Kanpur News: तेज धूप से सूखने लगा गला, खराब पड़े हैं वाटर कूलर

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Throat started drying due to hot sun, water coolers are not working
राजपुर। तापमान बढ़ने और दिन में तेज धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। राजपुर नगर पंचायत के कई वार्डों में सार्वजानिक जगहों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं और टोटियां टूटी पड़ी हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मजबूरन राहगीरों को बोतल बंद ठंडा पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। जिससे उनकी जेबों पर भी असर पड़ रहा है। तीन वर्ष पहले नगर निकाय ने राहगीरों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए लाखों की लागत से कई वाटर कूलर लगाए, लेकिन अधिकांश स्थानों में काफी समय से वाटर कूलर खराब हैं। राजपुर ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाएगी। जिससे राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन


.............
केस- 1

पैसा खर्च कर बुझा रहे प्यास
नगर पंचायत के बस स्टैंड परिसर में लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब है। इससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या राहगीरों को है। बस स्टैंड पर सैकड़ों लोग नियमित वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं। फ्रीजर खराब होने से राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............

केस -2
एक वर्ष से खराब है फ्रीजर

शास्त्रीनगर वार्ड में सड़क किनारे लगा वाटर फ्रीजर एक साल से खराब है। वार्ड निवासी ओम पोरवाल, सात्विक, मालती देवी, शालिनी ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक वर्ष पहले फ्रीजर खराब हो गया था। नगर पंचायत के कर्मचारियों को कई बार समस्या बताई गई। मगर फ्रीजर की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में वार्ड के लोगों के अलावा राहगीरों को शीतल पेयजल नहीं नसीब हो रहा है।

.................

केस -3

प्रतापनगर बंबी के पास लगा फ्रीजर खराब
प्रताप नगर वार्ड में दो वाटर कूलर लगे हैं। बंबी के पास लगा वाटर कूलर एक वर्ष से खराब है। आसपास कोई सरकारी नल भी नहीं लगा है। ऐसे में बस्ती किनारे रहने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मलखान सिंह, धीरू, वीरेंद्र सिंह, वंदना, सोनवती ने बताया पिछले वर्ष भी ठंडा पानी नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed