Auraiya News: किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, उच्चाधिकारियों से शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
सहायल थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सब्जी लेने खेत पर गई अनुसूचित जाति की किशोरी से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने सहायल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सहायल थाना पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि 17 जून को पत्नी के साथ रिश्तेदारी गए थे। घर पर 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसकी मौसी थी। शाम को वह मौसी के साथ सब्जी लेने खेत पर गई थी। मौसी खेत से सब्जी तोड़ने लगी और किशोरी शौच करने पास के खेत पर चली गई।
वहां मौजूद तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। तीनों ने बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित किशोरी ने मौसी को घटना की जानकारी दी। रिश्तेदारी से लौटने के बाद वह बेटी को लेकर थाने गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
आरोप लगाया कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सोमवार को इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इस पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों रंजीत सिंह निवासी सारी, सुदामा निवासी निरंजनापुर और अंकित निवासी पुरवा धनई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्जकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष डीएसपी गुंजन सिंह ने बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।