फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three year old kid drinks diesel accidentally dies in kanpur

कानपुर: तीन साल के मासूम ने कोल्डड्रिंक की जगह पिया डीजल, इलाज के दौरान मौत

Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

बिधनू के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में मासूम बच्चे ने कोल्डड्रिंक की जगह डीजल पी लिया। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
three year old kid drinks diesel accidentally dies in kanpur
तीन वर्षीय मासूम कृष्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जिले में बिधनू के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम ने कोल्डड्रिंक की जगह डीजल पी लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में हैलट में एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग महेश सब्जी का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटियां काजल व पायल और एक बेटा कृष्णा (03) था।

विज्ञापन


पिता महेश ने बताया कि उन्होंने कोल्डड्रिंक की बोलत में कुछ दिन पहले डीजल रखा था। बुधवार को उनके इकलौते बेटे ने घर में रखी डीजल की बोतल से कोल्डड्रिंक समझकर कुछ घूंट गटक लिए थे। हालत खराब होने पर उसे पास के झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। उपचार के दौरान भी मासूम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे झोलाछाप ने हैलट रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इधर इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह खेलते वक्त उनके बेटे ने एक बोतल में रखे डीजल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया था। प्राइवेट हॉस्पिटलों से उसे हैलट रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed