{"_id":"626bc2f9ccfb1153f87fc1fe","slug":"three-year-old-kid-drinks-diesel-accidentally-dies-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन साल के मासूम ने कोल्डड्रिंक की जगह पिया डीजल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन साल के मासूम ने कोल्डड्रिंक की जगह पिया डीजल, इलाज के दौरान मौत
Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
सार
बिधनू के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में मासूम बच्चे ने कोल्डड्रिंक की जगह डीजल पी लिया। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन वर्षीय मासूम कृष्णा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर जिले में बिधनू के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम ने कोल्डड्रिंक की जगह डीजल पी लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में हैलट में एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग महेश सब्जी का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटियां काजल व पायल और एक बेटा कृष्णा (03) था।
विज्ञापन
पिता महेश ने बताया कि उन्होंने कोल्डड्रिंक की बोलत में कुछ दिन पहले डीजल रखा था। बुधवार को उनके इकलौते बेटे ने घर में रखी डीजल की बोतल से कोल्डड्रिंक समझकर कुछ घूंट गटक लिए थे। हालत खराब होने पर उसे पास के झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। उपचार के दौरान भी मासूम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे झोलाछाप ने हैलट रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इधर इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह खेलते वक्त उनके बेटे ने एक बोतल में रखे डीजल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया था। प्राइवेट हॉस्पिटलों से उसे हैलट रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।