फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three year old girl was raped in Kanpur, the accused is a nine year old child, innocent was lying face down in

इंसानियत शर्मसार: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, नौ साल का बच्चा है आरोपी, गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी रही बच्ची

Tue, 23 May 2023 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 May 2023 09:17 AM IST
सार

Kanpur Crime: चकेरी के सनिगवां में नौ साल का बच्चा एक तीन साल की मासूम को ले गया। इसके बाद बच्ची गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी मिली, जिसके सिर पर गंभीर चोट है। वह उल्टियां भी कर रही थी।

विज्ञापन
three year old girl was raped in Kanpur, the accused is a nine year old child, innocent was lying face down in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के सनिगवां में सोमवार को नौ साल का बच्चा एक तीन साल की मासूम को साइकिल से लेकर कहीं चला गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तो चार घंटे बाद एक गड्ढे में बच्ची औंधे मुंह पड़ी मिली। पुलिस बच्चे से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

अलग-अलग बयान देकर उसने पुलिस को छका दिया। उधर पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज करने की तैयारी में है। सनिगवां क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी तीन साल की बच्ची दोपहर को घर के पास से खेलते समय लापता हो गई।
विज्ञापन

इस बीच पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाला एक नौ साल का बच्चा साइकिल से बेटी को ले जाते देखा गया है। दोपहर करीब तीन बजे उसके घर पहुंचे, लेकिन वह मिला नहीं। उनकी मां ने बताया कि वह बेटे को उसके मामू के घर सुबह 10 बजे छोड़ आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बोला- एक आदमी ने बच्ची को लाने के लिए कहा
इसी दौरान आरोपी घर पैदल आता दिखा। मोहल्ले के लोगों ने उससे बच्ची के बारे में पूछा, तो जानकारी से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे लेकर सनिगवां चौकी पहुंचे। पहले उसने पुलिस को बताया कि उसे चिस्तीनगर में एक व्यक्ति ने बच्ची को लाने को कहा था।

मरणासन्न हालत में मिली बच्ची
रुपये के लालच में उनके यहां छोड़ आया। पुलिस उसके बताए व्यक्ति के पास गई। हालांकि उस व्यक्ति ने इससे इन्कार कर दिया। पुलिस ने सख्ती से बच्चे से पूछताछ की, तो बताया कि वह साइकिल से कब्रिस्तान की ओर ले गया था। इसके बाद पुलिस पहुंची, तो बच्ची मरणासन्न हालत में मिली।

बच्चा बोला- गाय ने टक्कर मार दी थी
उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किसी बड़े अस्पताल जाने को कहा गया। बच्चे ने बताया कि साइकिल से ले जाते समय गाय ने टक्कर मार दी थी। इससे बच्ची को चोट आ गई और वह डरकर उसे वहीं छोड़कर भाग आया।

सही से इलाज में देरी से बिगड़ी बच्ची की हालत
घटना का शिकार हुई मासूम सोमवार दोपहर करीब दो से शाम छह बजे तक गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी रही। उसे सनिगवां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर चकेरी थाने पहुंचे। यहां चकेरी पुलिस की जांच और तहरीर में रात का 9:45 बजे गए।

सिर पर गंभीर चोटें, उल्टियां भी कर रही थी
तब पुलिस बच्ची को लेकर मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल पहुंची। इसके बाद अस्पताल में ईएमओ डॉ. सतीश ने बच्ची की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार देकर हैलट रेफर किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के सिर पर गंभीर चोट है। वह उल्टियां कर रही थी। उसे अस्पताल में काफी देर बाद लाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

बच्चे ने बताया है कि वह बच्ची को लेकर साइकिल से गया था। वह उसे पकड़े खड़ा था। इस दौरान किसी महिला ने उसे डांटा, इससे बच्चे नीचे गिर गई। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  -अमरनाथ यादव, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed