{"_id":"6ac65a3c822c0fb5d1036907","slug":"three-year-old-girl-misdeeds-while-sleeping-in-a-hut-in-the-fields-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: खेत में बनी झोपड़ी में सो रही तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, चीख सुनकर दौड़े परिजन, भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: खेत में बनी झोपड़ी में सो रही तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, चीख सुनकर दौड़े परिजन, भागा आरोपी
Wed, 07 Oct 2026 08:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:12 PM IST
सार
Mahoba News: तीन साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबरई थाना कबरई के एक गांव में बुधवार की दोपहर खेत में बनी झोपड़ी में सो रही तीन वर्षीय मासूम से अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया है। मासूम की चीख सुनकर खेत पर काम कर रहे परिजन दौड़े। तब आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जनपद हमीरपुर के एक गांव निवासी मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए महोबा रोड पर स्थित 12 बीघा खेत को बटाई पर लेकर खेती करता है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर पत्नी व तीन वर्षीय बेटी के साथ रहता हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पत्नी के साथ खेत में बोई तिल की फसल काट रहा था जबकि मासूम बेटी झोपड़ी में सो रही थी। तभी गांव का चंदन सिंह झोपड़ी में पहुंच गया और मासूम से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
चीख व बेटी के रोने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे तो आरोपी आपत्तिजनक हालत में मिला। तब घटना की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी को दी गई। हेल्पलाइन प्रभारी दीपक कुमार व काउंसलर सीमा यादव ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन