{"_id":"5c59b4aabdec224b6317b256","slug":"three-year-old-girl-eat-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में मासूम ने खाया जहर, जब घर वालों ने चखकर देखा तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में मासूम ने खाया जहर, जब घर वालों ने चखकर देखा तो मच गया कोहराम
Tue, 05 Feb 2019 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में खेल रही एक मासूम ने खेल-खेल में जहरीली दवा खा ली तभी वहां पहुंचे परिवार के एक अन्य सदस्य ने भी जहरीला पदार्थ चख लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
महोबा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संतराम का चार वर्षीय पुत्र सोम व परिवार के भरत की साढ़े तीन साल की पुत्री देवांशी घर के आंगन में खेल रहीं थी। तभी खेल खेल में पास में रखी चूहा मारने वाली जहरीली दवा दोनों ने खा ली।

हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार प्रेम (18) पुत्री भूपेंद्र ने भी जहरीला पाउडर चखकर देखा तो उसकी भी हालत बिगड़ गई। तब परिजन आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दूसरी घटना में कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी रामपाल (36) पुत्र रघुनाथ ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी लवकुश (12) पुत्र भगत सिंह ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।