फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three workers buried while packing sacks two dead and one injured mill owner locked the mill and fled

Kannauj: बोरों की छल्ली लगाते तीन मजदूर दबे, दो की मौत और एक घायल, मिल मालिक ताला बंद कर भागा

Fri, 14 Feb 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में एक धान मिल में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बोरों की छल्ली लगाते समय तीन मजदूर दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

विज्ञापन
Three workers buried while packing sacks two dead and one injured mill owner locked the mill and fled
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में ग्राम दिलू नगला रोड पर स्थित एक धान मिल में छल्ली लगाते समय छल्ली गिर गई। इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद मिल ताला बंद कराके चले गए।

विज्ञापन




घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे नगला दिलु रोड पर धान मिल में छल्ली गिरने से कांशीराम कॉलोनी निवासी राजेंद्र (50) और बहबालपुर निवासी ब्रजेश (25) की दबकर मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर घायल हो गया। मृतकों के परिजनों ने धान मिल के मुख्य गेट पर हंगामा शुरू कर दिया ।मौके पर सीओ ओंकारनाथ शर्मा सहित भारी पुलिस बल पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed