फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three trains canceled from February 9 to 27, will be affected due to work on DFC line

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नौ से 27 फरवरी तक तीन ट्रेनें निरस्त, डीएफसी लाइन पर काम होने की वजह से होंगी प्रभावित

Sun, 30 Jan 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 11:03 AM IST
सार

ट्रेन नंबर 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर पटना जियारत एक्सप्रेस 11, 18 और 25 फरवरी को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन 12395 पटना-अजमेर जियारत एक्सप्रेस नौ, 16 और 23 फरवरी को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Three trains canceled from February 9 to 27, will be affected due to work on DFC line
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

प्रयागराज के करछना में डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का काम होने की वजह से नौ से 27 फरवरी तक छह यात्री ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। यात्री अपना रिफंड ले सकते हैं। जिन यात्रियों ने विकल्प आरक्षण को चुना होगा, वह दूसरी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध होने पर बर्थ पा सकेंगे। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर पटना जियारत एक्सप्रेस 11, 18 और 25 फरवरी को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन 12395 पटना-अजमेर जियारत एक्सप्रेस नौ, 16 और 23 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस सात, 14, 21 और 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस पांच, 12, 19 और 26 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09447 अहमदाबाद-पटना क्लोन स्पेशल 23 फरवरी और वापसी में ट्रेन नंबर 09448 पटना-अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस 25 फरवरी को निरस्त रहेगी। 

ये ट्रेनें रुक-रुककर चलेंगी
कुछ ट्रेनों को रेग्युलेट कर यानी रोक-रोककर चलाया जाएगा। एलटीटी-रक्सौल 30 जनवरी, छह, 13, 20 और 27 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से आधा घंटा रुककर चलेगी। एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन, 10, 17 और 24 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से 10 मिनट देरी से चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed