फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three times more patients will be able to be admitted in Apex Center

Kanpur News: एपेक्स सेंटर में तीन गुना ज्यादा मरीज हो सकेंगे भर्ती

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three times more patients will be able to be admitted in Apex Center
कानपुर। हैलट परिसर का एपेक्स सेंटर ट्रॉमा का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा। इसमें ट्रॉमा रोगियों के इलाज से संबंधित सभी विभाग होंगे। साथ ही छत पर एक हेलीपैड भी होगा जिस पर एयर एंबुलेंस उतर सकेगी। 16 मॉड्यूलर ओटी के साथ एक इंटरवेंशनल ओटी और एक कैथ लैब भी रहेगी। ट्रॉमा सेंटर बनने के बाद वर्तमान की तुलना में तीन गुना रोगियों को एक समय में भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के सारे बिंदुओं पर अंतिम निर्णय हो गया है। केंद्रीय एजेंसी वास्तु निधि छह करोड़ रुपये में ट्रॉमा सेंटर की डीपीआर तैयार करेगी। इससे आसपास के 17 जिलों के ट्रॉमा रोगियों को लाभ मिलेगा। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की डीपीआर के संबंध में चार राउंड बैठक के बाद अंतिम निर्णय योजना विभाग ने लिया है। निर्माण स्थल की मिट्टी की जांच रिपोर्ट आने के बाद यहां तीन बेसमेंट बनाए जाने का निर्णय लिया गया। न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि अगले 10 सालों में रोगियों की बढ़ी हुई अनुमानित संख्या के आकलन के आधार पर ट्रॉमा सेंटर की क्षमता बढ़ाई गई है। यह क्षमता मौजूदा से तीन गुना अधिक रहेगी। अभी ट्रॉमा के औसत 300 रोगी अस्पताल में भर्ती रहते हैं।
विज्ञापन

बेसमेंट के तीन तलों में दो पर चार पहिया, दो पहिया और एंबुलेंस की पार्किंग रहेगी। निचले तल पर शव गृह रहेगा। इसके अलावा ब्लड बैंक सेंटर, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, चेंजिंग रूम आदि रहेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा के रोगियों को एक छत के नीचे सभी विशेषज्ञताओं का इलाज मिलेगा। जीटी रोड के किनारे होने की वजह से ट्रॉमा रोगियों को लाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इसके लाभ 17-18 जिलों के रोगियों को लाभ मिलेगा। तुरंत इलाज मिलने से हादसों के घायलों की जान बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोरः रेड, यलो और ग्रीन ट्राइएज जोन होंगे। इनमें अतिगंभीर, गंभीर और सामान्य स्थिति के रोगियों को रखा जाएगा। यहीं से रोगियों को उनकी स्थिति के मुताबिक वार्डों में शिफ्ट किया जाएगा। ट्रॉमा ओपीडी चलेगी। 100 बेड आपदा प्रबंधन के लिए निश्चित रहेंगे।
पहले से पांचवें फ्लोर तक : इमरजेंसी मेडिसिन, ट्रॉमेटोलॉजी, सामान्य सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, नाक, कान, गला रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, सीवीटीएस, न्यूरो सर्जरी, अस्थि रोग, मेडिसिन विभाग होंगे। हर विभाग में निश्चित बेड रहेंगे।

छठवां प्लोरः 16 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, दो हाइब्रिड ओटी, एक इंटरवेंशनल ऑपरेशन थिएटर और कैथ लैब होगी। 150 बेड का आईसीयू भी रहेगा। जरूरत पड़ने पर कुछ बेड विभागों मे शिफ्ट किए जा सकते हैं।
-छठवें फ्लोर की छत पर हेलीपैड रहेगा। इस पर एयर एंबुलेंस उतरेगी।
-ट्रॉमेटोलॉजी में एमडी की दो सीटें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed