फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three thousand rupees were cheated in the name of providing benefits under the Prime Minister's Mother Vandana Scheme.

Kanpur News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर तीन हजार ठगे

Sat, 06 Jun 2026 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three thousand rupees were cheated in the name of providing benefits under the Prime Minister's Mother Vandana Scheme.
रूरा। थाना क्षेत्र के बेनिगांव बनीपारा निवासी लाभार्थी को ठगों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर तीन हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बेनिगांव बनीपारा निवासी शिवानी ने रूरा थाना की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत की। बताया कि एक साल पहले उसने सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उसको पांच हजार रुपये का लाभ मिलना था। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले आवेदन भी किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसके फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि उसके बैंक खाते में आठ हजार रुपये आ गए हैं। इसमें से मातृ वंदना योजना के लाभ के पांच हजार रुपये रख लेने व बाकी तीन हजार रुपये वापस करने के लिए ओटीपी पूछी। ओटीपी बताते ही उसके खाता से तीन हजार रुपये कट गए। काफी देर तक उसके खाता में आठ हजार रुपये नहीं आए तो उसने युवक को कॉल की। नंबर न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि साइबर हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी गई है। ठग के खाते को होल्ड करवा कर पीड़ित की धनराशि वापस करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed