फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three teenagers killed friend in a dispute over five thousand rupees in hardoi

Murder: 5 हजार के लेनदेन के विवाद में दोस्त की गला रेतकर हत्या, आरोपी बोला-मां पर की थी टिप्पणी, खौल गया खून..

Sun, 07 Aug 2022 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Aug 2022 08:27 AM IST
सार

हरदोई में लेनदेन के विवाद में दोस्त की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही तीन किशोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके दो साथी भी गिरफ्तार हो गए हैं।

विज्ञापन
Three teenagers killed friend in a dispute over five thousand rupees in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय में पांच हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में तीन किशोरों ने अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शेख सरांय निवासी फैयाज ने बताया कि उनका बेटा हस्सान (14) फ्रिज बनाने की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात वह मोहल्ले के ही तीन दोस्तों के साथ ताजिया देखने गया था। रात में ही पुलिस ने उसकी हत्या की जानकारी दी। उधर, थाने में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया कि हस्सान कहीं से लाकर तीनों दोस्तों के पास रुपये जमा करता था। 
विज्ञापन


तीनों के पास 20 हजार रुपये जमा थे। इनमें से हस्सान ने पांच हजार रुपये मांगे थे। मगर हम तीनों साथियों से रुपये खर्च हो गए थे। इस पर उसने झगड़ा किया और मां पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। मगर सबक सिखाने के मकसद से उससे फिर से दोस्ती कर ली। ताजिया देखने के बाद हस्सान को एक तालाब किनारे ले गए और चाकू से गला रेत दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद घबराकर आत्मसमर्पण किया। दोनों दोस्त वहां से भाग गए। किशोर के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मौके से चाकू और शव बरामद किया। दोनों साथियों को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रुपये के लेनदेन में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed