{"_id":"64f6ff0f6aa5be0101059614","slug":"three-teenagers-had-gone-to-take-bath-in-the-canal-ninth-class-student-drowned-two-narrowly-escaped-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नहर में नहाने गए थे तीन किशोर, नौंवी का छात्र डूबा...दो बाल-बाल बचे, मां बोली- मना कीन राहे न नहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नहर में नहाने गए थे तीन किशोर, नौंवी का छात्र डूबा...दो बाल-बाल बचे, मां बोली- मना कीन राहे न नहाना
Tue, 05 Sep 2023 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:41 PM IST
सार
Kanpur News: अर्जुन और साहिल ने बताया कि नहाने के दौरान कृष्णा ने उनसे कहा कि वह तैरकर नहर के दूसरे किनारे जाकर वापस आएगा। इस पर उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना और बीच नहर में गहरे पानी मे डूबने लगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के लोधर गांव के पास पनकी नहर में तीन किशोर गहरे पानी मे चले गए। इसमें एक डूब गया, जबकि दो किशोर किसी तरह पानी के बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मकसूदाबाद निवासी मुन्नू राजपूत का बेटा कृष्णा (15) गांव के ही एक निजी स्कूल में नौंवी का छात्र है।
विज्ञापन
कृष्णा गांव निवासी सहपाठी दोस्त साहिल कश्यप (14) और गांव के दूसरे दोस्त अर्जुन राठौर के साथ मंगलवार दोपहर घर से बिना बताए पनकी नहर में नहाने गया था। नहाते समय कृष्णा गहरे में पानी मे डूब गया, जबकि अर्जुन और साहिल किसी तरह हाथ पैर चलाकर नहर के किनारे आ गए।
विज्ञापन
डूबने से बाल-बाल बचे अर्जुन और साहिल ने बताया कि नहाने के दौरान कृष्णा ने उनसे कहा कि वह तैरकर नहर के दूसरे किनारे जाकर वापस आएगा। इस पर उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना और बीच नहर में गहरे पानी मे डूबने लगा। हम दोनों ने बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बचा सके।
विज्ञापन