फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three teams formed to arrest the killers of ballast and moorang businessman

गिट्टी व मौरंग कारोबारी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed to arrest the killers of ballast and moorang businessman
कानपुर देहात के गहोलिया गांव में गिट्टी कारोबारी के अतिंम संस्कार के दौरान मौजूद पुलिस बल व लोग। - फोटो : AKBARPUR
रूरा। गहोलिया गांव में गिट्टी कारोबारी की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। आने जाने वालों व ग्रामीणों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक ने तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

गिट्टी मौरंग कारोबारी गहोलिया गांव के आशू तिवारी उर्फ विमल (23) की हत्या के बाद शुक्रवार को गांव में ऐतिहात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक के भाई दीपक तिवारी ने गुरुवार रात में पूर्व प्रधान विजय सिंह समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

आशू ने पूर्व प्रधान पर ग्राम सभा की जमीन में अवैध कब्जा करने का आरोप लगा शिकायत की थी। इससे वह रंजिश मान रहा था। घटना के दूसरे दिन आसपास के गांवों के लोगों ने कारोबारी के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद गांव के बाहर दुकान के पास खाली पड़ी निजी जमीन में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिर में गहरी चोट, टूटी मिली हड्डी
कानपुर देहात। गहोलिया गांव निवासी आशू तिवारी उर्फ विमल (23) के शव का गुरुवार को तीन डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर में गहरी चोट मिली जो किसी धारदार हथियार से की गई थी। इससे सिर की हड्डी भी टूटी मिली है। वहीं गले में एक तरफ हल्के निशान मिले हैं।

चिकित्सकों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने से युवक कोमा में चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि युवक की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत के कुंडे से उसकी बेल्ट बांधकर लटका दी गई थी, ताकि पुलिस व परिजन गुमराह हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed