फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three smugglers arrested with 96 kg ganja

जालौन: 96 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एसपी ने सात से आठ लाख रुपये बताई कीमत

Mon, 21 Dec 2020 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 96 kg ganja
पुलिस लाइन में गांजा तस्करों की गिरफ्तारी कर खुलासा करते एसपी डॉ.यशवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में एसओजी, सर्विलांस और आटा थाने की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान झांसी के तीन तस्करों को 96 किलो गांजा के साथ दबोचा। तीनों बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में गांजा की तस्करी करते थे।
विज्ञापन


तस्करों ने उरई शहर के दो लोगों के नाम बताए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी डाक्टर यशवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम और आटा थाना पुलिस रविवार को आटा क्षेत्र में जांच के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर भभुआ मजार के पास अल्टो कार को रोका।
विज्ञापन


कार में झांसी के शिवाजी नगर न्यू गल्लामंडी रोड निवासी देवेश शिवहरे पुत्र ठाकुरदास, पूरा चिरगांव, लुधियाई निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र धीरज सिंह और नबावाद थाना क्षेत्र के तालपुरा न्यू गल्लामंडी निवासी नवीन साहू पुत्र काशीराम सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर कार में 96 किलो गांजा और कार सवारों के पास 2470 रुपये, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने उरई शहर के जीतेंद्र साहू और ब्रजेश साहू के नाम बताए हैं। दोनों से गांजा खरीदकर बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में सप्लाई करते थे।

एसपी ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग 7 से आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी जीतेंद्र व ब्रजेश की तलाश के साथ गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार इनाम
एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों को दबोचने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, सर्विलांस प्रभारी अजय कुमार, उपनिरीक्षक कुलभूषण सिंह, चंदन पांडेय, प्रेम कुमार, शीतला प्रसाद मिश्रा और तीनों टीमों के सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed