{"_id":"68225ae587e2709a2a04070d","slug":"three-robbers-arrested-with-stolen-mobiles-kanpur-news-c-362-1-ka11002-123698-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूटे गए मोबाइलों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूटे गए मोबाइलों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : स्रोत : पुलिस
कानपुर। अर्मापुर पुलिस ने रविवार रात को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए आठ मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरियां, स्मार्ट वॉच और हाथ वाली चार घड़ियां बरामद हुई हैं।
आरोपियों में भीमसेन निवासी आकाश सिंह, रावतपुर कच्ची मढैया निवासी विशाल और काकादेव निवासी वसीम खान शामिल हैं। इनके पास से एक ऑटो और तमंचा भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर अर्मापुर मनोज पांडेय ने बताया कि लूट के एक मामले में खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर कालपी रोड पर अर्मापुर पीजी काॅलेज वाले कट से तीन युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।