{"_id":"618acf135cbafb0e021bc7bf","slug":"three-people-including-innocent-died-of-fever-health-team-investigated-fever-victims-in-hiswa-akbarpur-news-knp6630238127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम समेत तीन लोगों की जान गई, हिसवा में स्वास्थ्य टीम ने की बुखार पीड़ितों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम समेत तीन लोगों की जान गई, हिसवा में स्वास्थ्य टीम ने की बुखार पीड़ितों की जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप लगातार कहर बरपा रहा है। मंगलवार को जिले में बुखार से अकबरपुर निवासी मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक डेंगू और बुखार से 96 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांवों में टीम भेजकर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
जिले में डेंगू और बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकबरपुर निवासी प्रशांत राजपूत की पुत्री नेहल (05) को कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
वहीं मुंगीसापुर क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी प्रेम नारायण की पत्नी मुन्नी देवी (45) को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। क्षेत्र के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को मुन्नी की मौत हो गई है। बेटे उत्तम ने बताया कि डेंगू जांच कराई गई थी, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
उधर असालतगंज के मजरा मयाराम निवादा निवासी अजीत राजपूत (30) को बुखार आने पर सप्ताह भर पूर्व कानपुर के कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि वहां पर अजीत का किट से टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को अजीत की मौत हो गई है।
वहीं, संदलपुर के हिसांवा में रविवार को बुखार से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम मंगलवार को गांव पहुंची। सीएचसी हवासपुर के डॉ. वैभव कटियार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 16 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। टीम ने ग्रामीणों से घर के आसपास जलभराव न होने देने व साफ-सफाई रखने की अपील की। गांव में गठित निगरानी समिति के सदस्यों को बुखार के मरीजों पर निगरानी रखकर उनका इलाज सीएचसी में कराने के निर्देश दिए ।
धान खरीद केंद्र प्रभारी मिले डेंगू पॉजिटिव
पुखरायां। कस्बा मंडी स्थित धान खरीद के द्वितीय केंद्र प्रभारी को डेंगू हो जाने के कारण इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। धान खरीद केंद्र प्रथम के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से दो केंद्र बनाए गए हैं। द्वितीय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव हैं। जिनको बुखार आने के बाद डेंगू की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। (संवाद)
जीका की जांच के लिए भेजे सौ सैंपल
कानपुर नगर में जीका के बढ़ रहे केस को लेकर जनपद में भी शासन से अलर्ट जारी हुआ है। इसके चलते मंगलवार को सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी से 100 लोगों के रक्त का सैंपल लखनऊ केजीएमयू में भेजा गया है। वहीं, सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में 38 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए।