फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people including a woman committed suicide due to loneliness and despair investigation started

Kanpur: अकेलापन व निराशा के चलते महिला समेत तीन ने दी जान, जूही…गुजैनी और शिवराजपुर में हुई घटना, जांच शुरू

Sun, 23 Mar 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

Kanpur News: जूही, गुजैनी और शिवराजपुर में अकेलापन व निराशा के चलते महिला समेत तीन ने जान दे दी। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three people including a woman committed suicide due to loneliness and despair investigation started
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अकेलापन, निराशा और अपनों को खोने के दुखी होकर महिला समेत तीन ने जान दे दी। किसी का शव फंदे से उतारा गया तो किसी ने उपचार के दौरान किसी ने दम तोड़ दिया। घटनाएं रावतपुर, गुजैनी व जूही थानाक्षेत्र में हुई हैं। जूही के सांवलदास समाधि के पास रहने वाली विंध्यवासिनी मिश्रा (40) ने शुक्रवार देर शाम फंदे से लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन

भाई श्रीनारायण ने बताया कि 12 साल पहले बहन विंध्यवासिनी का पति उसे छोड़कर भाग गया था। तब से वह उनके साथ रह रही थी। अकेलेपन के कारण चिड़चिड़ी व परेशान रहती थी। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे में थी कोई हलचल न मिलने पर जब कमरे में झांककर देखा तो शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

मामूली बात पर परिजनों से झगड़ते थे
इसी तरह गुजैनी गांव निवासी वैन चालक सतीश कश्यप (25) ने मधुमेह की बीमारी से तंग आकर 14 मार्च को फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया था। परिजन आनन-फानन फंदे से उतार कर हैलट ले गए जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। पत्नी सुशीला और मां मतनिया ने बताया कि शुगर हाई रहने के कारण वह डिप्रेशन रहने लगे थे। मामूली बात पर परिजनों से झगड़ जाते थे। तनाव के चलते जान दे दी।

विज्ञापन

उलझनों के चलते जहर खा लिया था
शिवराजपुर के सैलहा निवासी आदित्य पाल (30) प्राइवेट नौकरी करते थे। उसकी मां उमा देवी ने बताया कि ढाई साल पहले उसकी पत्नी संध्या ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसके परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आदित्य तनाव में रहने लगा था। भाई राहुल ने बताया कि उलझनों के चलते उसने भी जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे रावतपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed