{"_id":"5d1225248ebc3e3cdb331fde","slug":"three-people-died-in-truck-bike-accident-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे दो युवकाें व एक किशोर की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे दो युवकाें व एक किशोर की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत
Tue, 25 Jun 2019 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव हाईवे पर सड़क हादसा, तीन की मौत
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ में दोस्त की शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे दो युवक व एक किशोर को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। आसीवन थानाक्षेत्र के गेंगलामऊ निवासी आकाश कुुमार (18) पुत्र विजय बहादुर, रंजीत कुमार (17) पुत्र रामस्वरूप व अमर सिंह (24) पुत्र सुंदर सिंह सोमवार रात बाइक से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। रात लगभग 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे।

बांगरमऊ कोतवाली के हरियावर गांव के निकट रात में हुई घटना
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरियावर गांव के सामने लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे अमर सिंह व आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर चालक ने ट्रक सड़क पर खड़ा कर दिया और भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजीत को बांगरमऊ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आकाश के पिता विजय बहादुर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के मुताबिक रंजीत भाई व पिता के साथ किसानी करता था। अमर की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह बंगलूरू की एक पान मसाला कंपनी में काम करता था। आकाश टाइल्स लगाने का कारीगर था।