{"_id":"602247bc8ebc3ed283257aec","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-jalaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
Tue, 09 Feb 2021 02:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे तीनों
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी धन सिंह (35) अपने दोस्तों तेज सिंह (40) और मुन्नीलाल (60) के साथ एक शादी समारोह में शमिल होने बाइक से उरई गया हुआ था।
शादी में शिरकत कर तीनों लोग देर रात वापस घर लौट रहे थे। तभी कोंच कस्बे के बाहर ग्राम पनियारा और पड़री के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे मौके पर ही धन सिंह की मौत हो गई जबकि तेज सिंह और मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां मंगलवार सुबह इनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों दोस्त एक ही गांव के हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।