{"_id":"635aca54b9fcd815321f5f62","slug":"three-people-beaten-up-for-not-paying-extortion-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: रंगदारी नहीं देने पर तीन लोगों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: रंगदारी नहीं देने पर तीन लोगों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी न देने पर हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया कोतवाली क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलरों को रंगदारी नहीं देने पर दो लोगों ने पीछे से हमला करते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर निवासी अमित कुमार (27) पुत्र अमर सिंह, अनिल कुमार (26) पुत्र राम और विकास पाल (25) पुत्र सत्य नारायण प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम वह स्थानीय दिबियापुर बायपास रोड स्थिति कस्टमर को प्लॉट दिखाकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। उसी समय नामजद राजा पोरवाल और उसके एक अज्ञात साथी ने रंगदारी मांगी। उन लोगों ने देने से इनकार कर दिया और बाइक द्वारा वापस अपने गांव नरोत्तमपुर जाने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जैसे ही वह लोग दिबियापुर बायपास नरोत्तमपुर मोड़ के समीप पहुंचे। तभी आरोपी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए और धारदार हथियार से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।